गाजीपुर। सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता ,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मैरिज हाल आदर्श पैलेस सरैंया में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परिषद परिवार द्वारा सामाजिक हित में किए गए जा रहे कार्य अति सराहनीय व अनुकरणीय हैं। यह एक ऐसी पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं जो भारत के भविष्य हैं ।बच्चों के अंदर काफी ऊर्जा होती है और आने वाले समय में सकारात्मक दिशा में काम करके स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। भारत को जानो प्रतियोगिता में खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज प्रथम, लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज द्वितिय तथा सेंट जांस स्कूल गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र अभिनंदन के अंतर्गत यूपी बोर्ड से हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज। सीबीएसई में माधव सिनियर सेकेंडरी इंटरमीडिएट स्कूल तथा आई सी एस सी सी में सेंट जांस स्कूल के छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम , दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरु बंदन कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्राथमिक शिक्षा से श्री राम हित सिंह यादव।माध्यमिक शिक्षा से पूर्व प्रवक्ता श्री मनोज कुमार सिंह, और उच्च शिक्षा से डॉक्टर डॉ. रमाशंकर सिंह पूर्व प्राध्यापक को अंगवस्त्रम, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह परिषद के वरिष्ठतम सदस्य जनार्दन सिंह के आत्मकथा – 2 के विमोचन हुआ और उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज , सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज, गाज़ीपुर ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर, , प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष,संयोजक संजय कुमार ने परिषद के बृहद सामाजिक कार्यों से सभी अतिथियों को परिचित कराते हुए बैज अलंकरण कराया। संचालन सुमन लता राय, तथा अध्यक्षता अनीता यादव ने किया। परिषद के पांच सूत्र संपर्क ,सहयोग, संस्कार, सेवा ,समर्पण के संदर्भ में अवगत कराया जिसकी भावाभिव्यक्ति अनीता तिवारी, अनीता यादव,अंजना राय , माया नायर ने किया । भारत को जानो प्रतियोगिता के मंचीय संचालन में कुमार मयंक ने विशेष योगदान किया। निर्णायक मंडल में अवधेश कुमार राय, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव , अनीता यादव, अंजना राय व अनीता तिवारी ने महत्वपूर्ण सहभागिता की। इस अवसर पर अतुल्य श्रीवास्तव पुजूं,प्रमोद राय रून्नू,अशोक सिंह पप्पू,हीरालाल यादव, प्रमोद राय , जितेंद्र मोहन कृष्ण,सूबेदार यादव, विनोद सिंह, संतोष जायसवाल, मुन्ना सिंह,उदय प्रताप यादव, राजन सिंह , अक्षय दुबे,संतोष पाल, सत्यपाल सिंह , सुख विलास, सुभाष गुप्ता,अरविंद राय, पंकज तिवारी, सुशील अग्रवाल, अंबिका दुबे,मुक्तेश्वर नाथ श्रीवास्तव, विन्दुमती पांडेय, गुंजा कुमकुम श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राजेश यादव बूल्लू रवि शंकर सिंह पप्पू, सत्य प्रकाश दयाशंकर तिवारी, प्रवीण गुप्ता, राधामोहन सिंह, उदकांत यादव, रमेश यादव, आदि सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….