Breaking News

गाजीपुर: राम वन गमन यात्रा से भक्तिमय हुआ सादात नगर, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

गाजीपुर। आदर्श रामलीला समिति सादात के तत्वाधान में रविवार की देर शाम नगर में भव्य राम वन गमन यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर नारी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) से शुरू हुई इस वन गमन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया। पूरी यात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी नारों से इलाका गूंजता रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंचीय रामलीला की शुरुआत सोमवार की शाम से होगी। इसमें स्थानीय कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत मंचन करेंगे। इस दौरान श्रवण कुशवाहा, विवेक जायसवाल, कल्पनाथ कश्यप, संदीप सिंह, काशी कुशवाहा, भोलानाथ, नारायण चौरसिया, शशिकांत, सहित समिति के तमाम पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष तारावती देवी के निर्देशन में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Image 1

Check Also

जौनपुर: दुर्गा पंडाल में लगे टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट की …