Breaking News

मिर्जापुर: विंध्‍याचल धाम में दर्शन करने आये दो युवको की गंगा नदी में डूबने से मौत

मिर्जापुर। जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय दो श्रद्धालु डूब गए। मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। वहीं हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, एक साथ 14 लोग आजमगढ़ से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए सोमवार को पहुंचे। यहां स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा भी पानी में चला गया। इस दौरान दोनों डूब गए। परिजनों का आरोप है कि डूबते समय चिल्लाया गया, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …