Breaking News

गाजीपुर: ‘‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन‘‘ का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। जनपद में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरनो में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन‘‘ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस कैंटीन का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं स्टाफ को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध होगा। यह पहल न केवल मरीजों को बेहतर सुविधा देगी, बल्कि समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का स्थायी साधन भी उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने महिलाओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की रीढ़ हैं। इस प्रकार की पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में 108 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयोजित

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्‍यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में …