वाराणसी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर, जिसकी थीम “Yoga for Healthy Aging” निर्धारित की गई है, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM), नई दिल्ली, निदेशक, आयुर्वेद सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी–221116 में योग सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ विजय यादव एवं प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. सिद्धार्थ, कार्यक्रम समन्वयक के निर्देशन में 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित “योग सप्ताह” के अंतर्गत सातवें एवं अंतिम दिवस, 21 जून 2026 को संस्था के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही जनमानस को योग के महत्व से अवगत कराते हुए शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए स्वस्थ वृद्धावस्था, रोग-निवारण तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना था। योग दिवस एवं योग सप्ताह के आयोजन के माध्यम से “स्वस्थ भारत” एवं “योगमय भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया। International Yoga Day की हार्दिक शुभकामनाएँ! “योगः कर्मसु कौशलम्”-योग स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन का आधार है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….