गाजीपुर। भारत विकास परिषद गाज़ीपुर व महिला पतंजलि योग समिति गाजीपुर की ओर से आदर्श पैलेस सरैयां में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद् के संरक्षक विजय सर्राफ व परिषद् के दायित्व धारियों ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रातः 6: बजे योग शिविर प्रारंभ होकर 7:30 बजे समाप्त हुआ। परिषद् की अध्यक्ष अनीता यादव व पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने सफलता पूर्वक योग के गुर सिखाए। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि व परिषद् के वरिष्ठ सदस्य डॉ मनीष पांडेय ने कहा की योग मूल रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है ।यह एक अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य लाने पर ध्यान केंद्रित करता है ।यह स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान भी और कला भी है ।योग शब्द संस्कृत शब्द ‘युज’ से लिया गया है। जिसका अर्थ है जुड़ना या मिलना या एकजुट होना ।मन की चंचलताओं या क्रियाओं पर नियंत्रण करना ही योग है। 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व पटल पर योग से सम्बंधित प्रस्ताव रखा था ,जिसको स्वीकार करते हुए 21 जून को पूरे विश्व के लगभग 200 देशों में एक साथ इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। संचालन कर रहे संयोजक संजय कुमार ने कहा कि स्वामी रामदेव ने भी योग के क्षेत्र में भगीरथ प्रयास किया है। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है यह विश्व के लिए कल्याण का विषय है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार, सुशील अग्रवाल, सत्य प्रकाश जी, अरविंद राय, अनिल कुमार उपाध्याय,जिला समन्वयक जितेंद्र मोहन कृष्ण, कोषाध्यक्ष सिंधु सीता पाण्डेय, अवधेश राय , अवधेश नारायण राय, प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रमोद राय रून्नू, पुष्पेंद्र कुमार पांडे , पंकज कुमार तिवारी, जयप्रकाश (जे०पी), सुभाष गुप्ता, हरिवंश सिंह, कृष्णा तिवारी ,डॉ वीरेंद्र प्रताप राय ,दयाशंकर तिवारी, सुख विलास, सुजीत वर्मा ,राजेश कुमार राय, अशोक कुमार राय ,उदयकांत यादव ,राधा मोहन सिंह ,डॉक्टर बच्चन यादव ,राजीव कुमार सिंह,सत्यपाल सिंह, पूर्व महिला संयोजिका निरुपमा उपाध्याय, साक्षी सक्सेना ,शकुंतला भारद्वाज , संगीता केशरी , माधुरी यादव, माया रानी,अल्का वर्मा, सुमन यादव, हीरामणि यादव, सुनीता यादव, शशि कला यादव , आदि उपस्थित रही । योग शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने भजन के द्वारा कार्यक्रम में समा बांध दी । महिला सहभागिता अनीता तिवारी ने सभी के प्रति विशेष रूप से संतोष पाल जी को जिन्होंने वहां की पूरी व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई थी,आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….