Breaking News

सोनभद्र: अनियंत्रित पिकअप खेत में पलटी, तीन की मौत-12 घायल

सोनभद्र। जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरा पिकअप तेज घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई अजय व विनोद गोंड के अलावा राजन गोंड की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। चतरा पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर रूप से घायलों को पांच एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे सूचना पर डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। रामपुर बरकोनिया एसओ की विनोद यादव ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध पुरवा निवासी शिवकुमार के बेटे अजय गोंड की शादी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के चेनरी टोला निवासी विक्रम की बेटी से तय थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे बरात चेनरी टोला आ रही थी। कठार गांव के पास तेज घुमावदार मोड़ पर बरातियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में सवार बरातियों को बाहर निकालकर चतरा पीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में आशीष, गोलू, रामाशीष, श्याम सुंदर, रामजनम, आकाश, रामसुंदर, बिहारी, रोहित सहित 15 लोग हैं। इनमें से गंभीर रूप से 11 घायलों को पांच एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने अजय गोंड, विनोद गोंड और राजन गोंड की मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। घायल दिनेश और भोंदू को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव में दो दिनों में भाई और बहन दोनों की शादी होनी थी। मंगलवार को भाई की बारात गई तो बुधवार को बहन की बरात घर पर आनी थी। मंगलवार को शादी कर भाई दुल्हन लेकर आता और बहन के दूल्हे का स्वागत करता, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार की रात में मातम का शोर घर पर पहुंच गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव से शिवकुमार गोंड के पुत्र अजय गोंड की बारात सोनभद्र गई थी। अजय तीन भाई और तीन बहन है। बुधवार को अजय की छोटी बहन संजू की भी शादी होनी थी। इससे पहले भाई की बरात से लौटते समय पिकअप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …