Breaking News

पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के मुलाकात से पूर्वांचल की राजनीति गरमाई

गाजीपुर। भारतीय क्रिकेट के सूर्यकुमार यादव की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबर से पूर्वांचल सहित पूरे यूपी की राजनीति गरमा गयी है। भाजपा के चाणक्‍य गृहमंत्री अमित शाह ने सूर्यकुमार यादव से काफी देर तक अकेले में बातें की। इस वार्ता की चर्चा पूरे पूर्वांचल में फैल रही है कि अमित शाह सूर्यकुमार यादव के सहारे पूर्वांचल के यदुवंशियों में अपनी पैठ बनायेंगे और सपा का किला ध्‍वस्‍त करने का प्रयास करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम के सीटों पर सफलता मिली लेकिन पूर्वांचल के सीटों में उन्‍हे हार का सामना करना पड़ा। इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए अमित शाह लगातार मंथन कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का पैतृक गांव गाजीपुर‍ जिले के सैदपुर तहसील में हथौड़ा गांव है, जहां पर इनके दादा विक्रम यादव आज भी अपने पूरे परिवार के साथ खेतीबारी कर जीवनयापन करते हैं। सूर्यकुमार के पिता अशोक कुमार यादव मुंबई में इंजीनियर थे और उनकी माता सपना यादव गृहणी हैं। सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव जिला और प्रदेश होने के नाते यूपी और गाजीपुर के लोग उनसे काफी स्‍नेह रखते हैं। सूर्यकुमार यादव पूरे देश में लोकप्रिय हैं लेकिन यूपी और गाजीपुर में उनके शुभचिंतक उनपर अपनी जान न्‍यौछावर करते हैं। सपा का किला भेंदने के लिए भाजपा के चाणक्‍य ने बहुत ही सधी और दूरदृष्टि राजनीतिक चाल चली है कि गाजीपुर या पूर्वांचल के किसी भी सीट से विधानसभा 2027 के चुनाव में सूर्यकुमार यादव को उतार कर पूर्वांचल में डैमेज को कंट्रोल किया जा सकता है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में अजंता अकादमी – ए 112 रनों से विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …