Breaking News

सोनभद्र: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के हथवानी भूतिया पुल के आगे रेणुकूट की तरफ वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को बुधवार की भोर में कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी साउडीह गांव निवासी अकलवंत और अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मंगलवार की रात बाइक से रेणुकूट क्षेत्र में विवाह समरोह में गए थे। बुधवार की भोर में घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों का शव हिण्डाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं पर‍िजनों ने जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचकर शि‍नाख्‍त की। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद स्वजन में चीख पुकार मच गई है। बुधवार को भोर लगभग चार बजे हाथी नाला थाना एव पिपरी क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के आगे रेणुकूट के तरफ वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो युवकों का सिर हाथ पैर कुचल दिया। दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आपका प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि बन सकता है सह-शोधकर्ता  : प्रो. मनोज दयाल

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन- संप्रेषण विभाग में सोमवार को “मीडिया …