Breaking News

सीएम योगी ने किया श्रीकाशी विश्‍वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन  

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी पहुंचे। सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। काशी में सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इसके बाद सीएम योगी उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर पर पहुंचे। प्रोफेसर के पुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अफसरों के साथ रोपवे, दालमंडी, सीएम ग्रिड सड़क योजना सहित अन्य विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।  प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रोपवे, गंजारी क्रिकेट स्टेडियम, दालमंडी की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम एक बार फिर तेज हो सकता है। मुख्यमंत्री नगर निगम के नए सदन भवन की रिपोर्ट भी देखेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …