Breaking News

जनप्रिय मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल भुल्लनपुर वाराणसी के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

चंदौली। धानापुर मिश्रान टोला निवासी समाजसेवी कमला कांत मिश्रा व सुनील मिश्रा  के संयुक्त प्रयास से मिश्रान टोला धानापुर में  OLS जनप्रिय मल्टी  स्पेसिलिटी अस्पताल भुल्लनपुर वाराणसी  द्वारा रविवार  दिनांक 10/05/2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चेकअप व इलाज किया गया। मुफ्त इलाज पाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर 12 बजे से  चिकित्सकों की टीम  स्वास्थ्य शिविर में पहुंची। यहां पर आए मरीजों की सबसे पहले चिकित्सकों ने नि:शुल्क जांच शुरू किया। जांच के दौरान आए मरीजों का सुगर, श्वास, ब्लड, हार्ट आदि का चेकअप किया गया। इसके बाद मरीजों को चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया। शाम चार बजे तक चले स्वास्थ्य शिविर में कुल डेढ़ सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व दवाओं का वितरण किया गया | इस आयोजन का  मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे और विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा अति पिछड़े व वंचितों का इलाज करा कर उनको उत्तम स्वास्थ्य देना है क्योंकि गरीब तबके का आदमी पैसे के अभाव में अच्छे डाक्टरों से अपना इलाज नहीं करा पाता |इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ. एस.के. पांडे (सीनियर स्पाइन और न्यूरो सर्जन), डॉ. प्रेक्षा पांडे (सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट और लैप्रोस्कोपिक सर्जन, पीडियाट्रिक्स और IVF स्पेशलिस्ट), डॉ. अमित तिवारी (जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. विशाल वर्मा (ऑर्थोपेडिक सर्जन) और डॉ. मंजूषा रानी लाल (सीनियर पीडियाट्रिशियन) ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …