Breaking News

चंदौली: प्रेमी के तिलक समारोह में पहुंचकर प्रेमिका ने रुकवाई रश्‍म

चंदौली। पीडीडीयू नगर में बीती रात एक तिलक समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित एक होटल में तिलक की रस्म चल रही थी, तभी युवती के पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवती ने खुद को दूल्हा बने युवक की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि दोनों पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में थे। उसका आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर रहा है। इसी बात को लेकर उसने समारोह स्थल पर विरोध दर्ज कराया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में युवक जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। जमानत मिलने के बाद ही उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। अधिकारियों के अनुसार, मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार की जाएगी। घटना के बाद युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया और उसे सुरक्षा देने के बजाय हाईवे पर छोड़ दिया गया। युवती ने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया कि मऊ जिले में कुछ लोगों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया था और जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मामला न्यायालय के विचाराधिन है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …