Breaking News

मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। देवरी कला गांव के पास स्थित धर्मकांटा के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के शिनाख्त में जुट गई। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी विजय (40), देवेंद्र (38), राजेश (41) शनिवार की देर रात मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्मकांटा के पास पहुंचे थे कि सोनभद्र की तरफ से सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से कुचलकर तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मड़िहान थाना पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मड़िहान पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मड़िहान थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …