Breaking News

वाराणसी: कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्‍कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही 9 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां छत पर थी। इसी दौरान आरोपी पिता, जो शराब के नशे में था, ने बच्ची के साथ जबरन दुराचार किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए और वह तुरंत थाने पहुंची, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया गया। वहीं, आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फरार होकर मुंबई भागने की फिराक में था। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था, उससे गलती हो गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …