गाजीपुर : ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन ग्रुप सी के 34वें अखिल भारतीय सम्मेलन झारखंड के डाल्टनगंज आयोजित सम्मेलन में शेरपुर गाव के प्रमोद राय को संगठन का जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया। इनके चयन से ग्रामवासियों सहित डाक कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।वर्तमान में प्रमोद राय भारतीय डाक विभाग सिविल लाइंस प्रयागराज में कार्यरत हैं। वे मृदुभाषी, कुशल व्यवहार और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। खेल जगत में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्ष 1990–91 में उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में वॉलीबॉल के माध्यम से हुआ। 1992–93 में निजामाबाद में आयोजित सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।उन्होंने जूनियर, स्कूल और यूथ नेशनल प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक प्रमुख है। वर्ष 1994 से 1997 तक स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण के बाद खेल उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 1998 में खेल कोटे से भारतीय डाक विभाग में नियुक्ति हुई।सेवा के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठनात्मक अनुभव प्राप्त किया। समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इन्हे राष्ट्रीय स्तर पर जनरल सेक्रेटरी के पद मिला है।सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और कर्मचारियों के हितों की सशक्त आवाज बनेगा।प्रमोद कुमार राय को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।और इनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालो का दिन भर तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, जेपी राय, लल्लन राय, विद्यासागर गिरि, रविंद्रनाथ राय आनन्द राय,दुर्गेश उपाध्याय, डा राहुल राय, मृत्युंजय राय, डाo आलोक राय, मिथलेश राय,राजेश राय बागी,दीनबंधु उपाध्याय, हेमनाथ राय, शिक्षक मनीष राय, बालाजी राय, ओमप्रकाश मिश्रा,मलखान राय, शालीन राय, राघवेंद्र उपाध्याय, आशीष राय सिंटू,कुंदन राय, धनंजय राय,प्रेमनाथ गुप्ता,त्रिलोकीनाथ राय आदि लोगो ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….