Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 80

अभिनव सिन्‍हा की ऐतिहासिक पहल: देश के विख्‍यात चिकित्‍सक गाजीपुरवासियो का नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य कैम्‍प में करेंगे इलाज

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा ने बताया कि यशस्‍वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में स्‍वस्‍थ गाजीपुर का संकल्‍प सेवा स्‍वास्‍थ्‍य और जनकल्‍याण के नाम कार्यक्रम के तहत जिले में नि:शुल्‍क वृहद स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्‍टूबर तक रामलीला मैदान लंका में आयोजित किया जा रहा है। उन्‍होने बताया कि हमारा प्रयास है कि गाजीपुर के हर जरूरतमंद तक बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं जांच और विशेषज्ञ चिकित्‍सको का मार्गदर्शन नि:शुल्‍क पहुंचे। इस नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में देश के ख्‍यातिप्राप्‍त हास्पिटल के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्‍सको द्वारा गंभीर अथवा सर्जरी योग्‍य मरीजो की पहचान करके आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा। उन्‍होने बताया कि इस कैम्‍प में हृदय रोग, न्‍यूरोलाजी, हडडी एवं जोड़ रोग, सामान्‍य रोग, महिला रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, कान,नाक, गला, त्‍वचा रोग, दांत रोग, पेट एवं पाचन रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, स्‍वांस रोग एवं सर्जरी संबंधित का इलाज किया जायेगा। उन्‍होने बताया कि नि:शुल्‍क मेडिकल कैम्‍प में रजिस्‍ट्रेशन के लिए स्‍कैनर पर स्‍केन करके और अपना कार्ड लाना आवश्‍यक है।

Image 1 Image 2

Check Also

UPCA अंडर-16 फाइनल ट्रायल: गाजीपुर के पांच होनहारों का चयन, GDCA अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 पुरुष वर्ग के फाइनल …