Breaking News

गाजीपुर: ट्रेलर की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में कांवरियो के मार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर आ गया जिसके चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत हो गयी। सोमवार की दोपहर देवकठिया के पास गाजीपुर शहर से दूध बेंचकर रामजी सिंह यादव अपने बाइक से घर वापस जा रहे थे तभी उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गयी और अनियंत्रित होकर गिर गयी। उसी समय ट्रेलर ने गिरे हुए बाइक और नीलगाय दोनो को कूचलते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली पर डीएम सख्‍त, दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया …