गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर एनुअल फेट 2026 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बड़े ही उत्साह व भव्यता के साथ मनाया गया। मेले की शुरुआत नन्हे मुन्ने तथा हर वर्ग के बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक किया। अलग-अलग तथा रंगबिरंगी दुकाने सजाकर अभिभावक व अतिथियों को पैसे का कूपन लेकर स्वादिष्ट व्यंजन बेचने का कार्य किया जिसमें तमाम प्रकार के खाद्य पदार्थ जैसे भारतीय पारंपरिक व्यंजन बाटी चोखा खीर गोलगप्पा ड्रैगन मोमोज स्प्रिंग रोल झाल मुरी पास्ता चाऊमीन ड्राई फ्रूट लडडू सैंडविच दही, दही वड़ा, लेमन टी कॉफी कोल्ड कॉफी मसाला चाय, पेस्ट्रीज जैसे स्वादिष्ट व्यंजनो की दुकानें लगाई गई थीं। अनुअल फेट 2026 के मुख्य अतिथि नोनहरा थाना के थाना अध्यक्ष विवेक तिवारी, सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज की निदेशक तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने मां सरस्वती व चाचा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ प्रीति सिंह ने बच्चों के प्रति प्रेम जताते हुए उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से अपार प्रेम करते थे उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उनका सही मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश की नींव हैं। उन्हें सही शिक्षा और अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों की सही देखभाल और मार्गदर्शन से ही देश उन्नति की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने बाल दिवस के महत्व को बताते हुए यह भी कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा और समग्र विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज भी भारत में कई बच्चे गरीबी, बाल श्रम, और अशिक्षा की समस्या से जूझ रहे हैं। बाल दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमें इन समस्याओं को दूर करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। तत्पश्चात सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी बाल दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि बाल दिवस महज एक उत्सव नहीं है बल्कि, यह एक जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला दिन है। यह दिन हमें उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। माता-पिता और परिवार के अलावा ये पूरे समाज और सरकार सबका दायित्व है। जब हर बच्चा खुशहाल और शिक्षित होगा, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उक्त अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावक गण ,सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील सिंह सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य तेज प्रताप, सत्यदेव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रभारी परमेश्वर पांडे, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, एग्जाम हेड अवनीश राय, सीसीए हेड प्रतिमा कुशवाहा, शुभम आर्या , अभिमन्यु यादव विशेश्वर तिवारी रोहित गुप्ता दीनदयाल यादव पवन पांडे इंदु कला दुबे, प्रियंका राय अर्चना पांडे श्वेता पांडे ऋतंभरा श्रीवास्तव समेत सभी सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिवार के सदस्य बाल मेले का आनंद उठाएं। प्रभावशाली मंच संचालन का कार्य आंचल पांडे ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….