Breaking News

गाजीपुर: भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति‍ के सदस्‍य बने अखिलेश सिंह, समर्थको में हर्ष  

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अखिलेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्‍य पद पर मनोनित किया गया है। अखिलेश सिंह लगभग चार दशकों से भाजपा में कार्य कर रहे हैं। पहली बार उन्‍हे भाजयुमो का जिलाध्‍यक्ष बनाया गया। इसके बाद लगातार तीन बार जिला उपाध्‍यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में सैय्यदराजा और जौनपुर विधानसभा के प्रभारी हैं। अखिलेश सिंह के मनोनयन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के महामंत्री सुभाष चौहान, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, चेयरमैन सरिता अग्रवाल, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, अशोक मौर्या, आदि नेताओं ने बधार्इ दी है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: यूनियन बैंक आफ इंडिया एवं आरोह फाउंडेशन के तत्‍वावधान में जन-जागरुकता चौपाल का हुआ आयोजन

गाजीपुर। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जनपद के ब्लाक बिरनो गाजीपुर अंतर्गत चक कपिल …