Breaking News

जौनपुर: स्‍कार्पियो ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत- सात घायल

जौनपुर। एक अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन ने कई व्यक्तियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। दुर्घटना में घायल हुए अन्य सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए डीएम उमेश मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। घटना, विवाद और पंचायत के दौरान की बताई जा रही है। एएसपी अंनत चंद्रशेखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह साजिश थी या हादसा दोनों मुद्दों के मद्देनजर छानबीन की जा रही है। गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव के मुताबिक, गांव के मनोज यादव और महेंद्र यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। मौके पर गांव के लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान महेंद्र का बेटा नेशनल हाईवे की तरफ से स्‍कार्पियो गाड़ी लेकर आया और बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई, जिससे हादसा हो गया। मृतकों में अमित यादव (20 वर्ष), पुत्र श्रवण यादव, निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद, थाना गौरा बादशाहपुर, जौनपुर, इंदू देवी (40 वर्ष) पत्नी मनोज यादव, निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद, थाना गौरा बादशाहपुर, जौनपुर है। घायलो में निलेश यादव, पुत्र राम केश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अराजी भगवतीपुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर, राज नाथ यादव, पुत्र स्वर्गीय दद्दई यादव, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर, राज कुमार, पुत्र पन्ना लाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भगवती पुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर, साहब लाल, पुत्र राम अवध, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तारिफारी, थाना केराकत, जौनपुर, मनोज यादव, पुत्र राज देव यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर, शांति यादव, पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अराजी भगवतीपुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर, किशन यादव, पुत्र लल्लू यादव, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम अराजी भगवतीपुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर हैं।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: यूनियन बैंक आफ इंडिया एवं आरोह फाउंडेशन के तत्‍वावधान में जन-जागरुकता चौपाल का हुआ आयोजन

गाजीपुर। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जनपद के ब्लाक बिरनो गाजीपुर अंतर्गत चक कपिल …