Breaking News

चंदौली: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का ढलाई के समय गिरा स्‍लैब

चंदौली। जिला मुख्यालय के समीप बनौली खुर्द गांव में हावड़ा-गया रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक स्लैब ढलाई के दौरान बुधवार की रात अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गैर-जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात दो पिलरों के बीच स्लैब की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा स्लैब भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर किसी इंजीनियर की मौजूदगी नहीं थी और सेंटरिंग के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही थी। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सामग्री और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार लोग मौके से नदारद हो गए। वहीं, रेलवे के अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …