गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान’ को समर्पित रहा। इस दौरान चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया। अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने समूहों में बंटकर महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान किया और झाड़ू लगाकर कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। इस दौरान ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….