Breaking News

गाजीपुर: नूतन वर्ष की पूर्व संध्‍या पर भाजपा विकास परिषद के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ भव्‍य मेला व सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर। भारत विकास परिषद द्वारा नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गांधी पार्क आमघाट  में किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया पश्चिम संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है, नव प्रभात का सूर्य अपने जीवन रश्मियों से हमारे जीवन को अद्भुत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है ।शुक्ल पक्ष की धवल चांदनी मानों अमृत वर्षा के द्वारा शरीर को विशिष्ट उमंग प्रदान करती है ।इसी दिन को नव सम्वत्सर के नाम से पुकारा जाता है ‌।इसी से किसी देश की प्राचीनता की जानकारी मिलती है ।भारत विकास परिषद के लोग बधाई के पात्र हैं जो इस अवसर पर यह आयोजन कर अपनी परंपरा से जुड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में संवत का प्रयोग सृष्टि के प्रारंभ से ही हो गया था अतः सतयुग में ब्रह्म संवत, त्रेता में वामन संवत ,द्वापर में कृष्ण संवत, तथा कलयुग में विक्रमादित्य राजा के नाम से विक्रम संवत का प्रचलन प्रारंभ हुआ ।इस भारतीय नववर्ष की शुरुआत में ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार आज के ही दिन नवरात्र का प्रारंभ हुआ, जिसमें जग जननी देवी शक्ति की पूजा का प्रावधान है। विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन काल से हम नवरात्र की पूजा अराधना करते आ रहे है।यही हमारा नव वर्ष है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी  ने कहा कि भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव समवत्सर का प्रारंभ माना जाता है ।परिषद के लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने लगातार ढाई दशक से गाजीपुर में स इस पर्व को सर्वौलास के साथ मनाते हुए सामाजिक हित के लिए बराबर प्रयासरत है। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर ,दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, बैजनाथ इंटर कॉलेज, गंधर्व एकेडमी , एस आर एम पब्लिक स्कूल ,स्वामी विवेकानंद प्राइमरी पाठशाला, एम डी लिटिल फ्लावर स्कूल तथा सुशील कुमार गुप्ता द्वारा संचालित ओसियन ताइक्वांडो क्लब आदि के बच्चों ने उत्साहपूर्वक  भाग लिया।  बच्चों ने स्टॉल के साथ-साथ मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम बहुत ही मनोहारी रहा। इस मौके पर संस्था के संरक्षक विजय सर्राफ,पूर्व प्रधानाचार्या ब्यासमुनी राय, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, अवधेश राय, अनिल कुमार उपाध्याय, व्यासमुनी राय ,  शिवकुमार, , जिला समन्वयक -जितेंद्र मोहन कृष्ण, , उपाध्यक्ष -सुधीर सिंह, सुजीत वर्मा,प्रवीण गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल ,बद्रीश श्रीवास्तव, , रमेश यादव , उदयकांत , सुबेदार यादव,विद्यानिवास,,अरूण राय, धन्नजय सिंह, अमरनाथ तिवारी, सुभाष गुप्ता, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, अनिल कुमार राय,प्रभाकर त्रिपाठी, प्रेम सिंह, पुष्पेन्द्र पांडेय , राजेश राय, डॉक्टर बच्चन यादव,निरुपमा उपाध्याय, मनोरमा राय, महिला सहभागिता -अनीता तिवारी,कोषाध्यक्ष- सिंधु सीता पांडे संगीता केसरी ,माधुरी यादव ,अंजना राय ,  प्रतिभा सिंह, दमयंती यादव, संध्या श्रीवास्तव आदि सहित संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता स्वामी विवेकानंद व पार्क में स्थित गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अनीता यादव, संचालन बृजेश पांडेय, ने किया संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का परिचय ,स्वागत भाषण व सचिव सुमन लता राय ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। संस्था के शाखा संयोजक व कार्यक्रम प्रभारी अनुपम आनंद श्रीवास्तव ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: तकनीक के सहारे भाजपा के विचारधाराओ को बढायें आगे- कार्तिक कुमार गुप्‍ता   

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जमानियां विधानसभा के जमानियां उत्तरी मंडल की ढढ़नीं …