गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05.06.2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर के परिसर में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहॉ भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है। इस अवसर पर अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, गाजीपुर, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, श्वेता वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01 गाजीपुर, संजय के0 लाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, गाजीपुर, विजय कुमार-IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-02 गाजीपुर, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला वन अधिकारी गाजीपुर व वन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….