Breaking News

चंदौली: महिला कांस्‍टेबल से सिपाही ने की छेड़खानी, निलंबित

चंदौली। जिले के सदर कोतवाली में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल ने वहां तैनात सिपाही अमित कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अधिकारी मामले की जांच ने जुट गए हैं। वहीं आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि रात में वह सीसीटीवी कक्ष में ड्यूटी पर थी। रात में लगभग दो बजे सिपाही अमित कुमार क्वार्टर गार्ड ड्यूटी समाप्त करके उसके कक्ष में चला आया और उससे बद्तमीजी करने लगा। महिला सिपाही के शोर करने पर आरोपी सिपाही वहां से भाग गया। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जा रही है। वहीं आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …