Breaking News

मरम्‍मत कार्य के चलते भटनी-गोरखपुर सहित कई ट्रेने निरस्‍त, कई ट्रेनो का किया गया मार्गपरिवर्तन

वाराणसी!  पूर्वोत्तर रेलवे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, गोरखपुर जं. स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-07 एवं 08 पर पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग विस्तार निम्नवत किया जायेगा। शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन- – आसनसोल से 29 मई एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी 03.50 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। – गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से 22.13 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-भटनी के बीच निरस्त रहेगी। – लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 जून, 2026 को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी 03.10 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। – गोरखपुर से 05 जून, 2026 को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से 15.42 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-भटनी के बीच निरस्त रहेगी। बनारस से 29 मई से 07 जून, 2026 तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट 10.50 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।  गोरखपुर से 29 मई से 07 जून, 2026 तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से 16.32 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी। अहमदाबाद से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 04, 05, 06 एवं 07 जून, 2026 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट 17.55 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30, 31 मई, 01, 03, 04, 05, 06, 07 एवं 08 जून, 2026 चलने वाली 19490 गोरखपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से 21.40 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 01 जून, 2026 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट 17.55 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।  गोरखपुर से 02 जून, 2026 चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से 21.40 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी।  रांची से 29 मई एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट 11.15 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से 15.05 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी। पुणे से 28 मई एवं 04 जून, 2026 को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ 21.25 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से 18.40 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी। दादर से 28, 30, 31 मई, 02 एवं 04 जून, 2026 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ 23.45 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30 मई, 01, 02, 04 एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ से 17.00 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी। मार्ग विस्तार- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 31 मई, 01, 03 एवं 05 जून, 2026 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार गोंडा तक किया गया है। यह गाड़ी गोंडा 23.30 बजे पहुँचेगी। गोरखपुर के स्थान पर विस्तारित मार्ग गोंडा से 31 मई, 02, 03, 05 एवं 07 जून, 2026 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब विस्तारित मार्ग गोंडा से 03.10 बजे चलाई जायेगी। साबरमती से 28, 30 मई, 04 एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार थावे तक किया गया है। यह गाड़ी थावे 20.30 बजे पहुँचेगी। गोरखपुर के स्थान पर विस्तारित मार्ग थावे से 30 मई, 01, 06 एवं 08 जून, 2026 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब विस्तारित मार्ग थावे से 01.10 बजे चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 मई से 06 जून, 2026 तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार भटनी तक किया गया है। यह गाड़ी भटनी 13.30 बजे पहुँचेगी। गोरखपुर के स्थान पर विस्तारित मार्ग भटनी से 29 मई से 07 जून, 2026 तक चलने वाली 20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब विस्तारित मार्ग भटनी से 20.35 बजे चलाई जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …