Breaking News

बलिया: मुडन संस्‍कार के दौरान गंगा में दो किशोरियों सहित छह डूबे, दो बचाए गए, चार की तलाश जारी   

बलिया। गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है, पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए लोग नदी में कूदे। लेकिन बचाने के चक्कर में दो युवक भी डूब गये। हालांकि डूब रही चार में से दो किशोरियों को बचा भी लिया गया। फिलहाल गंगा में डूबे हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान (निवासीगण : रामपुर भोज, थाना गडवार, बलिया),  अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान (निवासी कल्यानीपुर, थाना फेफना बलिया) तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान (निवासी : खिलाड़ी महेशपुर, गाजीपुर) की तलाश जारी है, पर अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ बुलाई गयी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …