Breaking News

बलिया: विदाई न होने से आक्रोशित युवक ने की पत्‍नी व सास की निर्मम हत्‍या, ससुर और बेटा घायल

बलिया। नगर थाना क्षेत्र के बछईपुर के छोटका पूरा गांव में शनिवार की रात पत्नी की विदाई ना होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर आधे घंटे तक तांडव मचाया। पत्नी प्रीति 22 वर्ष, सास सुशीला देवी 45 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी। ढाई वर्ष के बेटा अभी व ससुर अंतु गोंड (50) धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना की। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दिनेश शुक्ल सीओ आलोक गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाया, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में टीम जुट गई है। गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी चार वर्ष पूर्व बिछई पुर निवासी प्रीति गोंड़ से हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष का पुत्र है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायका में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित ससुराल पत्नी को ले जाने के लिए आया था, लेकिन  उसकी हैवानियत से पत्नी जाने से इंकार कर दिया। जाते-जाते उसने धमकी देकर गया था। शनिवार की रात में प्रीति के घर के बगल में बरात आई थी, जिमसें नाच-गाने का प्रोग्राम हो रहा था। देर रात अमित ससुराल पहुंच कर छत के सहारे घर में घुसा, छत पर सो रही पत्नी प्रीति व सास सुशीला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। ढाई वर्ष के बेटे पर भी हमला किया। चिल्लाने की आवाज सुन नीचे सो रहे ससुर अंतु गोड़ दामाद को पकड़ने का प्रयास किए तो अमित ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खूनी तांडव करने के बाद फरार हो गया। घटना की खबर पर मौके पर नगर थानाध्यक्ष संजय मिश्र सहित गड़वार, रसड़ा, पकड़ी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …