Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने अटल भवन परिसर में रुद्राक्ष और कनकचंपा का पौधा लगाकर किया। वृक्षारोपण के अवसर पर मा. कुलपति महोदया ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृक्ष ही पर्यावरण के सच्चे योद्धा हैं, वृक्ष ही हमारे वातावरण को साफ एवं प्रदूषणमुक्त रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, एवं कर्मचारियों ने अटल भवन परिसर में रुद्राक्ष, मौलिश्री, सिंदूर, कनकचंपा, अमलतास, और अशोक के कुल 100 पौधे रोपे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कुलसचिव सी पी प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक विनय कुमार राय, प्रो गोविंद पाण्डेय, प्रो डी के द्विवेदी, प्रो बी के पांडेय, प्रो डी एस सिंह, प्रो राकेश कुमार, प्रो जय प्रकाश, प्रो वी एल गोले, प्रो शिव प्रकाश, डॉ अभिजित मिश्र, डॉ रोहित कुमार तथा श्री ध्रुप चंद मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: भाजपा कार्यालय पर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, केक काट कर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी …