Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान के तहत अशोका सामुदायिक सेवा प्रकोष्ठ द्वारा चिरईगाँव ब्लॉक के पाँच गॉवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। डॉ जितेंद्र कुमार चौरसिया और खुशबू श्रीवास्तव के संयोजन मे आयोजित इस कार्यक्रम में अशोका के शिक्षकों ने पौधरोपण किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इसी क्रम में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच अशोका द्वारा “क्लाइमेट चेंज” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों और समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, आकांक्षा गुप्ता ने द्वितीय तथा मोहम्मद आरिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “इम्पैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन इकोसिस्टम” विषय पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) यू.के. बनर्जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। इसके प्रभाव पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र, जैव विविधता, जल संसाधनों और मानव जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: भाजपा कार्यालय पर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, केक काट कर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी …