Breaking News

पिता ने अपने दो मासूम बच्चो को खिलाया जहर, मौत

लखनऊ। गोरखपुर स्थित गीडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर खिलाने का आरोप है। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। पिता पुलिस हिरासत में है। गीडा थाने के बरवार खुर्द निवासी सत्यम पुत्र अनील कन्नौजिया टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी शहर में किसी मार्ट में कम करती है। सत्यम गुरुवार को टैंपो चलाकर रात में आया। पत्नी कम से नहीं लौटी थी। इसकी दो बेटियां क्रमशः 12 और आठ वर्ष की और एक पांच वर्षीय पुत्र अक्षत है। रात में आरोपी पिता अपने तीनों बच्चों को सल्फास खिलने लगा। जिस पर 12 वर्षीय बड़ी बेटी भाग गई। परंतु आठ वर्षीय बेटी परी और पांच वर्षीय बेटे अक्षत को सल्फास खिला दिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। लोगों की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को सबेरे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। लोगों के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है। जिसका काफी समय से उपचार हो रहा है। इस संदर्भ में पिपरोली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पिता मानसिक रोगी है। जिसका इलाज काफी समय से चल रहा है। उसने अपने बच्चों को सल्फास खिला दिया था। बच्चों की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता हिरासत में है। उससे घटना के बारे में पूछ ताछ कि जा रही है।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …