गाजीपुर। इंद्रलोक गार्डन (मैरिज लॉन गाज़ीपुर) में भाजपा नेता आदित्य सिंह की तरफ से आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण और विकलांग बच्चों को बैग वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस में मुख्य अतिथि के रूप गाजीपुर के लोकप्रिय ज़िलाधिकारी अनूपम शुक्ला एवं आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आनन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर इंद्रलोक गार्डन में सुंदरपाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद 30 रक्त दानवीरों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकलांग बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर आईडी मेमोरियल परिवार को बधाई देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण और रक्तदान दोनों ही संसार के सबसे पुनित कार्य हैं। पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा हमारे बच्चों को स्वच्छ हवा देगा। डीएम ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि एक पेड़ मां के नाम के अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और लगाए गये पौधों की देखभाल करें। रक्तदान से खतरे में पड़े व्यक्ति की जान बचायी जाती है। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान कर देश और समाज की सेवा करें। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता आदित्य सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यश देश में ही नही विदेशों तक फैला हुआ है। उनके जन्मदिन पर हर साल की भांति इस साल भी सुंदरपाठ, रक्तदान व वृक्षारोपण का कार्य हुआ है। उन्होने कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर समर्पण संस्था की प्रमुख सविता सिंह मौजूद रहीं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….