Breaking News

आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी वाया गाजीपुर विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी । ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04020/04019 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक औड़िहार गाजीपुर सिटी,बलिया, सुरेमनपुर तथा छपरा विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 04 मई से 06 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से 07 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा। 04020 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 मई से 06 जुलाई, 2025 प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.40 बजे, रायबरेली से 04.57 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.45 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.35 बजे तथा हाजीपुर से 16.05 बजे छूटकर बरौनी 18.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 04019 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 07 जुलाई, 2025 प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 20.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 21.55 बजे, छपरा से 23.58 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.35 बजे, बलिया से 01.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.20 बजे, औंड़िहार से 03.05 बजे, वाराणसी जं. से 04.20 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.55 बजे, रायबरेली से 07.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.25 बजे, बरेली से 13.15 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाजियाबाद से 18.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 19.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …