Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार को अभिषेक अग्रवाल निवासी टेढ़ी बाजार ने एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि यह जमीन हमारी है। इसे मुख्‍तार अंसारी ने जबरदस्‍ती कब्‍जा कर लिया था और गजल होटल का निर्माण कराया था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज विधायक अब्‍बास अंसारी के अधिवक्‍ता ने न्‍यायालय में प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा इसके बाद अभिषेक अग्रवाल ने अपने वकील के माध्‍यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि यह जमीन हमारी है और इसे मुख्‍तार अंसारी ने जबरदस्‍ती कब्‍जा कर लिया था। न्‍यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख निर्धारित की है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …