Breaking News

आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर वाया गाजीपुर विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04018/04017 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी,बलिया, सुरेमनपुर तथा छपरा  विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को निम्नवत किया जायेगा। 04018 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 से 29 मई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं. से 21.15 बजे, औंड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 04017 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 से 30 मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औंड़िहार 13.10 बजे, जौनपुर जं. से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.10 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …