Breaking News

लखनऊ-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइम टेबल

वाराणसी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 02270/02269 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचलन 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को निम्नवत किया जायेगा। 02270 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी जं. से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 02269 छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी जं. से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 छूटकर लखनऊ (उत्तर रेलवे) 06.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …