आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल का स्थानांतरण कर उनको मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया। वहीं, बरेली के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार-2 आजमगढ़ के नए डीएम बनाए गए। रविंद्र कुमार देश के पहले आईएएस हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-2 वर्ष 2013 में ही अपने पहले प्रयास में एवरेस्ट को फतह कर लिया था और उसके बाद उन्होंने 2019 में भी एवरेस्ट फतह किया। नवागत डीएम रविंद्र कुमार बरेली से पहले झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले रविंद्र कुमार दिसंबर 2017 से जून 2019 तक पेयजल स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, डीएम नवनीत सिंह चहल को 14 सितंबर 2024 को आजमगढ़ जिले का डीएम बनाया गया था।
