लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने सपा सुप्रीमो के बयान पर कहा महाराजा सुहेलदेव राजभर राष्ट्र, समाज, संस्कृति और सभ्यता की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे । जब अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद थे तब महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की माँग सुभासपा ने उठाई तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा ये कौन है तब विरोध किया था और एनडीए सरकार ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम विश्वविद्यालय बनाकर सम्मान दिया केंद्र/प्रदेश की एनडीए सरकार महापुरुषों की खोई पहचान उजागर कर रही है ओम प्रकाश राजभर महाराजा सुहेलदेव राजभर की चर्चा करा दिए तो सपा के लोगो को घबराहट होने लगी और झूठी आस्वासन देने लगे सपा पहले अपने बैनरों पर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का फोटो लगाकर सम्मान करे,जब सपा सरकार थी तब तो महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की याद अखिलेश यादव जी को कभी नहीं आई. जब राजभर समाज को नौकरी में हिस्सेदारी चाहिए थी तो ये महाराज सुहेलदेव राजभर के वंशजों को भूल गए,जब राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए थी तो पंचायत से लेकर सरकार तक जगह नहीं दे पाए,आज जब हमारा समाज अपनी लड़ाई लड़ने लगा है,समाज के लोग जागरूक हो गए है,अपने हक के लिए आवाज उठाने लगे है, अब अखिलेश यादव को हमारे पूर्वज की याद आने लगी यह भी सही है जब कभी सपा सरकार आयेगी तब भी समाज को हिस्सेदारी नहीं देंगे,मूर्ति और सोने की तलवार लगाने का लालच दे रहे हैं ,राजभर समाज ख़ुद अपने महापुरुष की सोने की मूर्ति और सोने की तलवार लगा लेगा इसके लिए राजभर समाज को किसी के एहसान की जरूरत नहीं है,कास आप अपने समय के सरकार में बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का स्मारक बनवा दिए होते.लखनऊ के लालबाग में एक मूर्ति स्थापित हुई थी जब आपकी सरकार थी उसी समय सोने की तलवार भी लगवा देना चाहिए था बहराइच में ,महाराजा सुहेलदेव राजभर के मंदिर के सामने सैयद सालार मसूद गाजी का मजार को हटाकर भव्य मंदिर बनाने की बात करनी चाहिए। अरुण राजभर ने आगे कहा कि सरकार अपने महापुरुषों का सम्मान करने, उनके गौरव को आगे बढ़ाने का पूरी कृतज्ञता से काम कर रही है। जो देश के महापुरुषों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उस व्यक्ति या कौम के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। सपा महाराज सुहेलदेव राजभर को अपना पूर्वज तो मानती नहीं है सपा की मानसिकता बाबरवादी औरंगजेबवादी, लुटेरे सालार गाज़ीवादी, विदेशी आक्रांतावादी है जिसको सपा अपना आदर्श मानती हैं वह भी देश के सामने जगजाहिर है ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….