Breaking News

प्रयागराज: फाफामऊ रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, मालगाड़ी को डीरेल करने की साजिश

प्रयागराज। फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया। बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …