Breaking News

आजमगढ़: मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर की पिता की हत्या

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है। अहरौला थाना क्षेत्र के सारैन गांव निवासी राम लौट राजभर (68) की पत्नी की आठ दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसकी तेरवहीं में होने वाले खर्च को लेकर बुधवार की रात पिता-पुत्र में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। मृतक के छोटे पुत्र ने देर रात में पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उधर, घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए। चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया कि तेरहवीं के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …