Breaking News

जौनपुर: वृद्ध ने किया पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के तेजीबाजार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका के साथ 67 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम अपने घर से धर्मस्थल जा रही थी। इसी दौरान 67 साल के एक व्यक्ति ने बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका अपने घर पहुंची और पूरी घटना दादी को बताई। तीन घंटे बाद पिता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामजी रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …