Breaking News

गाजीपुर: कुंवरपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण की निकाली गई शोभायात्रा

ग़ाज़ीपुर। देवकली ब्लॉक अन्तर्गत कुंवरपुर गांव में ब्रहम बाबा के स्थान पर सात दिवसीय  श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है।आज  महायज्ञ शोभायात्रा महमूदपुर पाली से प्रारम्भ कर ब्रहम बाबा के स्थान पर समाप्त हुआ। पुजारी हृदय नारायण यादव ने बताया कि सात दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगा। वही प्रतिदिन रात में रामलीला का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ में शामिल, रामलोचन यादव मास्टर ,रामचन्द्र यादव , शिवराज यादव ,मनीष पांडेय ,अरविंद देवा सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …