वाराणसी। पहडिया स्थित सुरभि इंटरनेशनल होटल के समक्ष सुरभि चैरिटेबल ट्रस्ट और अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट की ओर से श्री करुणेश्वर महादेव डीह बाबा के दरबार में भोग आरती के पश्चात् भक्तों को प्रसाद एवं गर्मी से राहत के लिए जलजीरा का प्रसाद वितरण किया गया । इससे पूर्व श्री करुणेश्वर महादेव डीह बाबा के महंत श्री हीरालाल मौर्य ने बताया कि डीह बाबा की यहां के लोगों में आस्था और विश्वास के कारण इस क्षेत्र में लोग अपने सभी शुभ कार्य बाबा के दरबार में दर्शन पूजन के साथ शुरु करते हैं बाबा अपने भक्तों का पूरा ध्यान रखते हैं । प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को बाबा की भोग आरती के पश्चात् भण्डारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं गर्मी से राहत के लिए भक्तों को विशेष प्रसाद जलजीरा का वितरण किया गया ताकि बाबा के भक्तों को गर्मी से भी राहत मिले । इस अवसर पर सुरभि इण्टरनेशनल होटल एवं अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य ,वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्य सहित अन्य कर्मचारियों ने इस जनकल्याण के कार्य में अपनी सेवाएं दी ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….