Breaking News

जौनपुर: युवक की बर्बरतापूर्वक पिटाई करने वाले मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर पर बर्बरता पूर्वक युवक की पिटाई का आरोप लगा है। युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया और दिलिप कुमार सिंह को मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती दे दी है। इस बाबत मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी निवासी तौफीक पुत्र फारूक अहमद का परिवार में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष के मुजाहिद ने शनिवार को थाने आकर तौफीक के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। तौफीक का आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से पकड़ लाई और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने खंभे में पकड़वा कर बेल्ट से आधे घंटे तक पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर पुनः पीटा गया। थानाध्यक्ष यहीं तक नहीं रूके उन्होंने लकड़ी व प्लास्टिक की कुर्सी से भी जमकर मारा। युवक की बेरहमी से पिटाई का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया और मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में दिलिप कुमार सिंह की तैनाती कर दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …