मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के सोडसर गांव में शुक्रवार की भोर में गेहूं काटने के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया। उसके बाद एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अभिषेक यादव के बाएं कंधे पर गोली लगी है, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कोपागंज एसओ विजय प्रताप मौर्य ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के घायलों के उपचार करा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन यह विवाद कल की बारिश में गेहूं की फसल खराब होने का कारण बताया जा रहा है। उसमें एक पक्ष का आरोप है कि कहने के बाद भी फसल नहीं काटी गई थी, जिससे बारिश से फसल खराब हो गई।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….