Breaking News

मिर्जापुर: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, बाराती की चाकू मारकर हत्या

मिर्जापुर। नागनार हरैया से करमा थाना अंतर्गत जोगीनी गांव में मंगलवार की शाम आई बारात में मारपीट हो गई। जिसमें घरात पक्ष के लोगों ने बरात में आए एक युवक को चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। साथियों द्वारा युवक को मिर्जापुर के राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पहले ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनभद्र जनपद के नागनार हरैया गांव से मंगलवार की शाम करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बारात आई थी। बरातियों से नाचने को लेकर डीजे वालों से विवाद हो गया। किसी तरह दोनों पक्ष को समझाने पर विवाद समाप्त हुआ। इसके बाद बरात दरवाजे पर पहुंची, जहां लोग भोजन कर रहे थे। इस बीच डीजे संचालक के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और बरात में आए युवकों से कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी कर मारपीट करने लगे। जिसमें किसी ने बराती युवक विकास यादव (20) निवासी नागनार हरैया मधुपुर जनपद सोनभद्र के पेट में व सिर में चाकू से वार कर घायल कर दिया। चाकू से हमले के बाद युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख हमलावर भाग निकले। बराती घायल को लेकर पास के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार करते समय युवक की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया अस्पताल से आई सूचना पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी कार्रवाई सोनभद्र की करमा थाना पुलिस करेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …