मऊ। जहां दिन-रात 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में विद्युत विभाग के अधिकारी से कर्मचारी तक दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं अब इंसानियत की एक नई मिसाल कायम करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कर उनके जीवन को संबल देने का नेक कार्य भी किया। यह पहल साबित करती है कि सेवा का असली अर्थ सिर्फ जिम्मेदारी निभाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की रौशनी भी फैलाना है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के गृह जनपद में बिजली विभाग द्वारा रविवार को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश (एक्सईएन घोसी) और धनेन्द्र कुमार सिंह (एक्सईएन, ईडीडी-2 मऊ) उपस्थित रहे। जिन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस प्रयास की सराहना किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर करते रहना चाहिए। क्योंकि खून कहीं भी कृत्रिम तरीके से नहीं प्राप्त होता, वह हमारे शरीर से ही निकाला जाएगा। रक्तदान से हमारे शरीर को और स्फूर्ति ही प्राप्त होती है। रक्तदान मानवता की सेवा में एक पुनीत कर्तव्य साबित होता है। गौरतलब हो कि थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों के शरीर में रक्त नहीं बनता। जिसके वजह से उन्हें प्रत्येक माह 1 से 2 यूनिट खून की आवश्यकता पड़ती है। फिलहाल इधर कुछ दिनों से जनपद के विभिन्न ब्लड बैंकों में खून नहीं होने से बच्चों को उनके परिजनों को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ता था। ऐसे में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए देवदूत का काम करने वाले रवि खुशवानी की चर्चा बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से हुई। फिर क्या थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के जीवन में आशा की किरण जगाने के लिए मऊ विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रक्तदान का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ कोपागंज अमित कुमार और एसडीओ टाउन मऊ कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से राजा राम वर्मा (जेई), उत्सव पाण्डेय (लाइनमैन), राहुल यादव (लाइनमैन), प्रियनंदन सिंह (लाइनमैन), मोहम्मद असलम (लाइनमैन), संतोष यादव (लाइनमैन), अभिषेक कुमार (लाइनमैन), मंजर कमाल (लाइनमैन), राजकुमार (लाइनमैन), मुकेश कुमार शर्मा (मीटर सुपरवाइज़र), मुकेश (टी.जी.-2), अमित राजभर (टी.जी.-2), निखिल सिंह (मिंटू सिंह) स्टाफ, राघवेंद्र कुमार राय (स्टाफ), अभिषे कुमार राय (स्टाफ), अभिषेक यादव (स्टाफ), अमित कुमार (स्टाफ), अतुल कुमार सिंह (स्टाफ), अरुण कुमार शर्मा (स्टाफ) तथा रविश राज यादव (ओ.ए.) ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मऊ थैलेसीमिया ग्रुप के सेक्रेटरी रवि खुशवानी ने भी रक्तदान कर इस मानवीय कार्य में अहम योगदान दिया। रक्तदाताओं व बिजली विभाग का आभार प्रकट करते हुए रवि खुशवानी ने कहा कि इस सराहनीय पहल से मऊ विद्युत विभाग ने यह साबित कर दिया कि मानवता की सेवा में उठाया गया हर कदम समाज को मजबूत बनाता है और जरूरतमंदों के जीवन में नई ऊर्जा भरता है। इस अवसर पर थैलेसीमिया ग्रुप के सदस्य दिलीप कुमार पांडेय, राफे अंसारी, खालिद मुस्तफा और अजर फैजी भी मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….