Breaking News

बलिया: आजीवन सजा काटकर जेल से वापस आए अपराधी ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में बुधवार की सुबह खेत में शौच करने जा रहे गांव निवासी जनार्दन राम (60) पुत्र स्व. बाल गोविंद राम को रास्ते में रोककर गांव के ही राधेश्याम (55) पुत्र स्व. प्रभु ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जनार्दन राम के चिल्लाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उनकी जान बचाई। इधर, जान लेने पर अमादा राधेश्याम को गांववालों ने पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर को लेकर थाने चली गई। घायल जनार्दन राम को इलाज के लिए जिला चिकिकित्सालय भेजवाया। इधर, इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। गांववालों ने बताया कि हमलावर राधेश्याम सनकी किस्म का है। बताया कि वह दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट कर दो साल पूर्व घर आया है। वर्ष 2006 में वह अपने चचेरे भाई विजय व उसकी पत्नी देवांती को धारदार हथियार से काटकर मौत की नींद सुला दिया था। घटना के संदर्भ में किसी भी तरह के विवाद से इंकार करते हुए गांववालों ने बताया कि जनार्दन राम को खेत के तरफ जाते देख राधेश्याम उन्हें गाली देते हुए उनपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …