Breaking News

गाजीपुर: सपाइयों ने दी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव और डा. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के समाजवादी पुरोधा रहे, समाजवादी विचारक एवं चिन्तक ,स्वतंत्रता-संग्राम के प्रमुख सेनानी, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले तथा भारत में गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी रहे डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में समता मूलक समाज बनाने  एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे। डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति,धर्म,  पूंजी,बाहुबल,के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है। आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,दिनेश यादव, सदानंद यादव, अनिल कुमार यादव,अमित ठाकुर,रणजीत यादव,मदन सिंह यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, केसरी यादव,रामनगीना यादव,आत्मा यादव, रामाशीष यादव,चन्द्रिका यादव,विजय शंकर यादव, पंकज यादव,राजकिशोर यादव,,हरवंश यादव, राम औतार शर्मा,द्वारिका यादव,,कमला यादव, , राजेश यादव, मनोज यादव, सतिराम यादव, राजेश कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, छन्नू यादव, राजेश गोड़,वैजू यादव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सम्राट चंद्रगुप्त का है गौरवशाली इतिहास- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

गाजीपुर। कुश स्मारक बालिका विद्यालय दिलदारनगर के प्रांगण में रविवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोत्सव …