Breaking News

गाजीपुर: ठग कन्हैया लाल गुप्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण एवम प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी के निर्देशन में आज दिनांक 24/09/2023 को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मुखबिरी खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 120/2023 धारा 406,420,504,506,467,468,471 IPC में वांछित चल रहा अभियुक्त कन्हैया गुप्ता पुत्र सर्वचन्द गुप्ता निवासी ग्राम इचौली थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष को उसके घर ग्राम इचौली से समय करीब 08.25 AM बजे दिनांक 24.09.2023 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1.कन्हैया गुप्ता पुत्र सर्वचन्द गुप्ता निवासी ग्राम इचौली थाना मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष

 आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 145/2019 धारा 409 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।

2.मु0अ0सं0 190/21 धारा 352/419/420/504/506 थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।

3.मु0अ0सं0 120/2023 धारा 406,420,504,506,467,468,471 IPC थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

4.मु0अ0सं0 130/2023 धारा 147/504/506 भा0द0वि0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

 

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …